राजस्थान न्यूज़: झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत को लेकर आक्रोश और चिंता गहराती जा रही है। इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्कूलों की मरम्मत को लेकर उठे सवालों पर साफ कहा कि ये कोई घर का काम तो है नहीं कि जेब से पैसे निकाल कर दे दूं।" भरतपुर दौरे पर आए दिलावर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्कूलों के लिए बजट की प्रक्रिया सरकारी है, जिसमें टेंडर और फंड आवंटन शामिल है। दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछली बार 80 करोड़ रुपए स्कूल मरम्मत के लिए जारी किए थे और इस बार भी इतनी ही राशि मंजूर की गई है। इसके अतिरिक्त 175 करोड़ रुपए की स्वीकृतियां भी जारी होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि झालावाड़ के उस स्कूल का नाम जर्जर स्कूलों की सूची में नहीं था, जो हादसे का शिकार हुआ। इस्तीफे की मांग को लेकर दिलावर ने कहा कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की है, लेकिन उन्होंने मंत्री पद पार्टी और मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वीकार किया था और यदि पार्टी कहेगी तो वे इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने साफ किया, “मैं मंत्री अपनी मर्जी से नहीं बना हूं। पार्टी जैसा कहेगी वैसा करूंगा।” हादसे के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए पांच अधिकारियों/शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि बच्चों ने छत से कंकड़ गिरने की शिकायत की थी, जिसे अनसुना कर शिक्षक स्कूल से बाहर नाश्ता करने चले गए थे। मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read more 1st Aug 2025
राजस्थान न्यूज़: जैसलमेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर जिले के रामदेवरा में बाबा रामदेव के पावन धाम तक पदयात्रा कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री शर्मा ने बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक पैदल चलकर भक्ति और श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। पदयात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का फूल वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया।मुख्यमंत्री शर्मा ने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामते हुए यात्रा की, जिसके साथ लोक कलाकार रिक्खियां गाते हुए आगे बढ़े। यात्रा पूर्ण होने पर श्री शर्मा ने बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और आरोग्यता की प्रार्थना की। इसके पश्चात वे डालीबाई के समाधि स्थल भी पहुंचे और वहाँ भी श्रद्धा से नमन किया। उन्होंने जम्मा जागरण स्थल पर आयोजित रिक्खी गायन का श्रवण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने बाबा रामदेव पैनोरमा का अवलोकन करते हुए वहां दर्शाए गए जीवन वृतांत के चित्रण की सराहना की। पैनोरमा परिसर में बरगद का पौधा लगाकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।मुख्यमंत्री शर्मा की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी, बाबू सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं, हेलीपैड पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
Read more 31st Jul 2025
राजस्थान न्यूज़: जस्टिस अनूप ढंड की पीठ ने स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर कड़ी तल्ख़ टिप्पणियां करते हुए हालिया हादसे को “दिल झकझोर देने वाली घटना” बताया और कहा कि राज्य सरकार कुल बजट का लगभग 6% शिक्षा पर खर्च करने के बावजूद बुनियादी ढांचे के विकास में लगातार पीछे है। अदालत ने रिकॉर्ड पर आए आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक सर्वे के मुताबिक राजस्थान सहित 12 राज्यों में संचालित करीब 22% स्कूलों की इमारतें जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, जबकि 31% स्कूल भवनों में दरारें पाई गईं। न्यायालय ने यह भी रेखांकित किया कि राजस्थान के लगभग 32% स्कूलों में बिजली उपलब्ध नहीं है, 9% में पीने के पानी की सुविधा नहीं और 9% में बॉयज़ टॉयलेट का अभाव है—जो छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक शिक्षण वातावरण पर सीधा प्रश्नचिन्ह है। अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी व निजी) का व्यापक सुरक्षा सर्वे तत्काल कराने को कहा, ताकि जर्जर एवं असुरक्षित भवनों की पहचान कर समयबद्ध मरम्मत/ध्वस्तीकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिला स्तर पर एक ऑनलाइन पोर्टल/वेबसाइट विकसित करने के निर्देश दिए गए, जहाँ अभिभावक और विद्यार्थी किसी भी स्कूल की जर्जर इमारत के फोटो-वीडियो अपलोड कर सकें। कोर्ट ने इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक प्रभावी ‘निवारण तंत्र/फोरम’ स्थापित करने को भी कहा, जो शिकायत दर्ज होने के बाद निश्चित समय-सीमा में कार्रवाई की प्रगति सार्वजनिक रूप से अपडेट करे।
Read more 28th Jul 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: मालेगांव ब्लास्ट केस में नया मोड़ सामने आया है। NIA की विशेष अदालत ने 31 जुलाई को मामले के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। इस निर्णय के बाद महाराष्ट्र ATS के पूर्व इंस्पेक्टर महबूब मुजावर का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने जांच एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुजावर ने दावा किया है कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद की एक झूठी कहानी रची जा रही थी और इस नैरेटिव को स्थापित करने के लिए मोहन भागवत को फंसाने का दबाव डाला गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के दस्तावेजी सबूत भी मौजूद हैं। मुजावर ने कहा, “कोई भगवा आतंकवाद नहीं था। यह एक फर्जी कहानी थी। मैं किसी को झूठे केस में फंसाने के पक्ष में नहीं था, इसलिए किसी के पीछे नहीं गया। मोहन भागवत जैसे सम्मानित व्यक्ति को पकड़ना मेरी क्षमता से बाहर था।” अदालत द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया कि ATS ने झूठे तरीके से मामला तैयार किया था। इस पूरे मामले पर भाजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी साजिश गांधी परिवार के इशारे पर रची गई थी। उन्होंने कहा कि "भगवा आतंकवाद" का नरेटिव गढ़ा गया और संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन को बदनाम करने की कोशिश की गई। पात्रा ने कहा कि आज सच्चाई सामने आ गई है और यह भारतीय लोकतंत्र की जीत है।
Read more 1st Aug 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की और राज्य से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री शर्मा ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जहां राजस्थान के कृषि क्षेत्र और ग्रामीण विकास से संबंधित मुद्दों पर गहन विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य के कृषकों की आय बढ़ाने, कृषि अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधाओं और केंद्रीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर केंद्र से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान राजस्थान के जल संकट, भूजल पुनर्भरण, पेयजल आपूर्ति योजनाओं, और लंबित जल परियोजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने विशेष रूप से थार क्षेत्र में जलापूर्ति और फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से विशेष सहयोग की मांग रखी। मुख्यमंत्री शर्मा ने बाद में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में राजस्थान के शहरी क्षेत्रों के विकास, स्मार्ट सिटी मिशन, पीएम आवास योजना-शहरी तथा अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने से संबंधित विषयों पर संवाद हुआ। श्री शर्मा ने राज्य में हरित ऊर्जा, विशेषकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार से तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग का आग्रह किया। इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री ने ‘विकसित राजस्थान 2047’ के विजन को केंद्र में रखते हुए प्रदेश के बहुआयामी विकास हेतु केंद्र-राज्य समन्वय को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
Read more 28th Jul 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved